बहुत ज़रूरी होता है
एक बार बिल्कुल अकेला रह जाना,
खुद से दूर हो जाना,
अंजान राहों पर भटक जाना,
अंधियारों में गुम हो जाना|
बहुत ज़रूरी होता है
एक बार दिल का टूट जाना,
सारे भरोसे और उम्मीदों का खो जाना,
आंसुओं से भीग जाना,
फिर एक जिद के साथ उभरना |
बहुत ज़रूरी होता है
एक बार जिन्दगी में हार जाना,
और अनगिनत ठोकरें खाना |
क्योंकि तब हम पाते हैं अपने-आप को जान,
रिश्तों की खूबसूरती और उसकी भावनाओं को जान,
ढूंढ पाते हैं तब हम सही रास्ते,
तलाश पाते हैं मंजिलों को |
तब हम जान पाते हैं दर्द को,
हर जख्म और हर आंसुओं के मर्म को,
सीख जाते हैं खुलकर हंसना, मुस्कुराना,
फिर हर सपनों को सचकर दिखलाना |
तब हम जान पाते हैं सफलता का रहस्य,
सीख जाते हैं संभलना,
और लोगों की इज्जत करना,
फिर संभलते हुए आगे बढ़ते चले जाना |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
माझे नवीन लेखन
खरा सुखी
समाधान पैशावर अवलंबून नसतं, सुख पैशानं मोजता येत नसतं. पण, सुखासमाधानानं जगण्यासाठी पैशांची गरज पडत असतेच. फक्त ते पैसे किती असावेत ते आपल्...
-
'भारतीय स्त्री'ला शिक्षणाचे द्वार उघडे करुन देणाऱ्या सावित्रीबाई फुले ह्या एक उत्तम कवियत्री होत्या.महाराष्ट्रात स्त्रीशिक...
-
रामोशी समाजाची वस्ती प्रामुख्याने महाराष्ट्रात आढळते. रामोशी हे स्वताला रामवंशी समजत असत. म्हणून काही तज्ञ व्यक्ति रामोशी या शब्दाची फोड र...
-
सबसे कम मात्र 19 वर्ष कि आयु में ‘परमवीर चक्र’ प्राप्त करने वाले इस वीर योद्धा योगेन्द्र सिंह यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के ...
No comments:
Post a Comment